फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तित्व में आई इविवि की नई सरकार, बवाल में 20 फंसे

Sun, 07 Oct 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को हुआ। उधर देर रात हुए हॉलैंड हॉस्टल बवाल मामले में अध्यक्ष प्रत्याशी समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है। इविवि छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित किए गए थे। इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को झटका लगा। महामंत्री पद पर तो उसका कब्जा बरकरार रहा, लेकिन पांच प्रमुख पदों में से चार पर समाजवादी छात्र सभा (सछास) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कब्जा कर लिया। दोनों छात्र संगठनों को दो-दो पद मिले थे। शनिवार को छात्रसंघ भवन पर पदाधिकारियों ने निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।
विज्ञापन


इससे पहले चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार देर रात हुए बवाल के मामले में 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अतेंद्र सिंह समेत अन्य के खिलाफ लूट, बलवा, आगजनी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा है। पुलिस ने रात में मौके से चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।  

चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा के उदय प्रकाश यादव निर्वाचित घोषित किए गए थे। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अखिलेश यादव, महामंत्री पद पर एबीवीपी के शिवम सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर समाजवादी छात्रसभा के सत्यम सिंह ‘सनी’, सांस्कृतिक सचिव पद पर एनएसयूआई के आदित्य सिंह विजयी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें