फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फूलपुर में इफ्को के पास बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। करीब दस मिनट तक दोनों ओर से गोलियां चलतीं रहीं। सीधी मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। बदमाशों की फायरिंग में फूलपुर इंस्पेक्टर संजय राय भी घायल हो गए। उनको स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी समेत तमाम आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके फरार बदमाश की तलाश में काबिंग की गई। हालांकि बदमाश का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इफ्को गेट के आगे फूलपुर इंस्पेक्टर रोजना की गश्त पर थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उनको रोकना चाहा तो उन्होंने भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायर कर दिया। उसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक गोलियां चलीं। बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायर किए जबकि, पुलिस की ओर से भी सात राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया, वहीं दूसरा बाइक छोड़ भाग निकला। इंस्पेक्टर संजय राय को भी बाएं कंधे पर गोली लगी। उनको फूलपुर सीएचसी ले जाया गया। पुलिस को मारे गए बदमाश के पास से पिस्टल और कई कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक फरार बदमाश के पास राइफल है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी नितिन तिवारी भी पहुंच गए। मारे गए बदमाश की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। एसएसपी के मुताबिक पुलिस टीम एवं क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश व्यापारियों के साथ कोई वारदात करने जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस उनकी टोह ले रही थी, तभी मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें