फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपल की डुप्लीकेट मोबाइल एसेसरीज 3 गुना दामों पर बेचते 4 व्यापारी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्पल की डुप्लीकेट मोबाइल एसेसरीज तीन गुना दामों पर बेचते चार व्यापारियों को पकड़ा
विज्ञापन

- कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने कमानी चौक के पास स्थित मोबाइल मार्केट में मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। लोकल मोबाइल एसेसरीज पर एप्पल कंपनी का टैग लगाकर महंगे दाम पर बेचने का मामला सामने आया है। यमुनानगर सिटी पुलिस ने एप्पल के लिए ब्रांड का काम करने वाली प्रोटेक्ट आईपी सॉल्यूशन के गुरुग्राम कार्यालय के प्रतिनिधि अवतार सिंह की शिकायत पर कमानी चौक के पास स्थित मोबाइल मार्केट में छापा मार कर चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया। कारोबारियों की दुकानों से बड़ी संख्या में लोकल मोबाइल एसेसरीज बरामद की गई, जिसमें उन्होंने एप्पल कंपनी का टैग लगा रखा था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए भाटिया नगर निवासी अमित, लक्ष्मी नगर निवासी प्रदीप, रेलवे स्टेशन रोड निवासी कपिल और कैम्प कॉलोनी निवासी सौरभ को कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया।
कंपनी प्रतिनिधि अवतार सिंह ने शिकायत दी थी कि शहर में कुछ दुकानदार एप्पल का टैग लगाकर लोकल मोबाइल और एसेसरीज बेच रहे हैं। मामले की पुष्टि करने के बाद बुधवार दोपहर पुलिस की टीम ने कमानी चौक मोबाइल मार्केट में छापे मारे। यहां करीब एक दर्जन दुकानों की तलाशी में चार दुकानों पर एसेसरीज का विक्रय पाया गया, इन पर एप्पल का टैग लगा हुआ था। पुलिस ने इस एसेसरीज को जब्त कर चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। ये लोग होलसेल के रूप में एसेसरीज बेच रहे थे। वहीं मोबाइल मार्केट में छापे की सूचना मिलते ही शहर के कई हिस्सों में मोबाइल संचालकों ने अपनी दुकान बंद कर दी। मॉडल टाउन, रेलवे रोड, न्यू मार्केट, सहित कई अन्य जगह मोबाइल दुकान बंद हो गई।
विज्ञापन

तीन गुना महंगे दाम पर बेचते थे : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह लोग फ्लैप कवर, बैक कवर, स्क्रीन गार्ड, ईयरफोन पर एप्पल का टैग लगाकर दो से तीन गुना महंगे दाम पर बेचते है। आरोपियों के कब्जे से काफी मात्रा में एसेसरीज बरामद की गई है। जिनकी गिनती की जा रही है। इन सभी पर एप्पल का टैग लगा हुआ था। कंपनी के प्रतिनिधि से पुलिस ने इसकी जांच कराई तो यह डुप्लीकेट पाए गए।
दिल्ली के गफ्फार मार्केट से आता है सामान: बताया जा रहा है कि यमुनानगर-जगाधरी में मोबाइल एसेसरीज का 90 फीसदी माल दिल्ली के गफ्फार मार्केट से आता है। कुछ कारोबारी दिल्ली से फैक्टरी रेट पर सामान खरीदकर यहां होलसेल रेट में सप्लाई के काम से जुड़े हुए हैं। कच्ची पर्ची पर होने वाले इस काम से सरकार को जीएसटी के रूप में भी हानि पहुंचाई जा रही है। वहीं मोबाइल कंपनियों को भी बड़े लेवल पर नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि चार कारोबारियों को एप्पल की डुप्लीकेट एसेसरीज बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दे दी।
फोटो नंबर 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें