फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज से अगवा छात्रा की गुड़गांव में मौत

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके से जनवरी 2016 में अगवा छात्रा की सोमवार को गुड़गांव में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुड़गांव पुलिस ने धूमनगंज पुलिस से संपर्क किया तो परिजनों को छात्रा के मौत की खबर लगी। परिजन गुड़गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उनका आरोप है कि अपहरण करने वाले ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं आरोपी को गुड़गांव पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

धूमनगंज में गयासुद्दीनपुर के लालजी की बेटी खुशबू (20) सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी। वह 11 जनवरी को घर से कुछ दूर स्थित कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद लौटक र घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा नहीं मिली तो घरवालों ने मंझनपुर के जीतेंद्र पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। धूमनगंज पुलिस मुकदमा लिखकर छात्रा के बरामदगी में लगी थी। सोमवार को गुड़गांव पुलिस ने धूमनगंज पुलिस को सूचना दी कि खुशबू का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है।   उसने कमरे में खुदकुशी कर ली है। तब धूमनगंज पुलिस ने खुशबू के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। बेटी की मौत से दु:खी परिजन गुड़गांव के लिए रवाना हो गए। पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने गुड़गांव पुलिस को बताया था कि दोनों लगभग छह माह से किराए पर रह रहे थे। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने बताया कि गुड़गांव पुलिस के मुताबिक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। जीतेंद्र को पकड़ लिया गया है। उसे लाने के लिए पुलिस टीम भेजी जा रही है। उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें