फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश डॉक्टर बनकर पहुंचे थे सिलेंडर खरीदने

Tue, 08 May 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
UCO bank
विज्ञापन
यूको बैंक में 17 लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी के मामले में रविवार रात पुलिस ने करेली के रहने वाले एक और युवक को पकड़ा। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने खुद को डॉक्टर बताकर सिलेंडर खरीदा था। कौशाम्बी के पूरामुफ्ती स्थित दुकान से दो सिलेंडर आजाद ने दो दिन पहले पकड़े गए अकबर और अमजद के साथ पहुंचकर लिया था।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो करेली से रविवार रात हिरासत में लिए गए आजाद से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। उसने पुलिस को बताया है कि वह शहर में ही स्थित केमिस्ट की दुकान में काम करता है। चोरी की वारदात के लिए सिलेंडर कौशाम्बी के पूरामुफ्ती स्थित दुकान से लिया गया था। दुकान पर आजाद के साथ दो दिन पहले पकड़े गए करेली के अकबर और अमजद भी पहुंचे थे। वहां आजाद ने खुद को डॉक्टर बताया था, जिससे कि दुकानदार ने उसे बिना किसी पूछताछ के सिलेंडर दे दिए थे। पुलिस को यह भी पता चला है कि सिलेंडर के लिए बदमाशों ने दुकानदार को 8.5 हजार रुपये दिए थे। जिसे अप्पे पर लादकर बदमाश यूको बैंक तक पहुंचे थे।

पुलिस का कहना है कि अकबर किराये पर कमरा लेकर करेली में रहता था। उसे यह कमरा करेली के ही रहने वाले अमजद ने मुहैया कराया था। वह इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर काम करता है। अकबर को पुलिस ने रविवार को ही हिरासत में लिया था। पुलिस को शक है कि वह घटना के सूत्रधार हसन चिकना के गिरोह का सदस्य है। हालांकि फिलहाल वह गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन


उधर हसन चिकना गिरोह के सदस्यों की तलाश में झारखंड पहुंची पुलिस टीम ने रविवार रात भी जोरदार दबिश दी। पकड़े गए अकबर और फहीम शेख से पूछताछ के बाद पुलिस ने साहिबगंज जिले में कई जगहों पर छापा मारा। फिलहाल पुलिस गिरोह के किसी अन्य सदस्य के बारे में सुराग नहीं हासिल कर सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें