फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करछना में महिला से गैंगरेप

Mon, 08 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करछना के एक गांव में महिला (45) से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात खेत में गई महिला को गांव के दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वे भाग निकले। महिला ने पति को इसकी जानकारी दी तो वह आरोपियों के शिकायत करने पहुंचा तो उसे गाली देकर भगा दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर करछना पुलिस ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। करछना पुलिस का कहना है कि मामला विवाद का नजर आ रहा है। फिलहाल जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


करछना के एक गांव में रहने वाले मजदूर की पत्नी शनिवार रात लगभग सात बजे शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि महिला को अकेला देख गांव के ही सुरेश और कमला शंकर निषाद ने दबोच लिया। दोनों महिला को खेत की ओर घसीट ले गए। वहां उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की। दोनों ने उसे धमकाया कि मामले की शिकायत घरवालों या पुलिस से की तो जान से मार देंगे। महिला घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। पति गुस्से में आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा तो आरोपियों के घरवालों ने उल्टा गालीगलौज करते हुए उसे भगा दिया। रात मे ही वह पत्नी को लेकर करछना थाने पहुंचा।

 शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा लिख लिया है। एसओ करछना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा लिखकर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। आरोपी पक्ष की तरफ से पहले एक रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें दूसरे पक्ष के लोग जेल गए हैं। फिलहाल जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें