फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को सरेआम खींचा, आरोपियों के घर तोड़फोड़

Thu, 04 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा के साथ नैनी के शिवनगर चौराहे पर बुधवार दोपहर शोहदों ने खींचतान की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो शोहदे भाग निकले। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवकों के घर धावा बोलकर मारपीट और तोड़फोड़ कर डाली। नैनी पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया तो वहां भी छात्रा के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजनों पर हमला बोला। ऐसे में थाने में भी अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने छात्रा की ओर से पांच युवकों के खिलाफ तहरीर ली है।
विज्ञापन


अरैल इलाके में रहने वाली एक छात्रा स्थानीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। बुधवार दोपहर वह स्कूल से निकलकर शिवनगर चौराहा पर पहुंची तभी चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि वे उसे एक कमरे की तरफ खींचने लगे। छात्रा के चीखने पर आसपास के लोग जुटे तो लड़के धमकियां देते हुए भाग निकले। उनमें दो लड़के सगे भाई हैं। छात्रा के परिजनों को पता चला तो उन्होंने दो आरोपियों के घर पर हमला कर दिया। परिजनों को पीटा और तोड़फोड़ भी कर डाली। बवाल मचा तो खबर पाकर नैनी थाने की पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कर थाने बुलाया। वहां भी छात्रा के आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के पिता और भाई को पीट दिया। थाने में मारपीट होने लगी तो पुलिस ने बीचबचाव किया। छात्रा के पिता ने खींचतान करने वाले दो सगे भाइयों समेत पांच लड़कों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उधर, स्थानीय लोगों ने कहा कि घटनाक्रम कुछ और था मगर छात्रा की शिकायत को ही पुलिस ने सच मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें