इलाहाबाद। माघमेला क्षेत्र में एक आश्रम के टेंट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। टेंट से धुंआ उठता देख आश्रम और आसपास के कल्पवासियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता टेंट जल चुका था। संयोग से टेंट खाली पड़ा था। जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ।
अयोध्या स्थित लवकुश आश्रम के महंत रामकेवल दास जी पंडाल त्रिवेणी मार्ग पर है।
शाम लगभग साढ़े चार बजे आश्रम परिसर स्थित एक टेंट से अचानक धुंआ उठता देख लोग सहम गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के तंबुओ से लोग भी बाहर निकल आए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोग रेत और पानी डालकर आग बुझाने लगे। लेकिन सफलता नहीं मिली। आग के बढ़ने की आशंका से आसपास के तंबुओं के लोग सहमे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। कल्पवासी अनिल शुक्ला ने बताया कि किसी ने सिगरेट या बीड़ी पीकर टेंट के पास फेंक दिया था। जिसके चलते आग लगी।