फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से मारपीट, तान दी पिस्टल, ईट आन का मालिक गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
एमजी मार्ग पर पैलेस सिनेमा के पास ईट आन के मालिक ने पड़ोसी ठेले वाले से विवाद होने पर बदमाश बुला लिए। पहले तो ठेले वाले की जमकर पिटाई कराई। फिर उस पर पिस्टल तान दी गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद बवाल कर रहे बदमाश भागने लगे। पुलिस ने मौके से ईट आन के मालिक और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मामले में छह अन्य लोगों को भी शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र ने बताया कि ईट आन के मालिक नफीस को पहले भी सार्वजनिक स्थल पर बिरयानी बेचने से रोका गया था लेकिन कुछ दिनों के बाद उसने फिर से बिक्री शुरू कर दी। रविवार देर रात नफीस का पड़ोस में ही ठेले पर कोल्ड डिंक्र बेचने वाले से झगड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि नफीस ने बदमाश अरमान को बुला लिया। अरमान बिहार का रहने वाला है। अरमान आते ही कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उस पर पिस्टल तान दी। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर ही बवाल करते अरमान और नफीस को पुलिस ने पकड़ लिया। कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले की तहरीर पर जान लेवा हमला और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक नफीस सार्वजनिक स्थान पर बिरयानी बेच रहा है। एडीए को लिखकर कहा है कि वह सार्वजनिक स्थल पर खुले में खाद्य सामिग्री बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई करे। उसके यहां काम करने वाले सचिन यादव, सहनवाज सहित छह अन्य कर्मियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस की छापामार कार्रवाई में पत्रिका चौराहे के पास ईटोरियम रेस्टोरेंट में आधा दर्जन बच्चे हुक्का गुड़गुड़ाते मिले। इन्हें परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। वहां से छह और युवक हुक्का गुड़गुड़ाते मिले। इनका शांति भंग में चालान कर दिया है। जबकि छापामार कार्रवाई की भनक मिलते ही मालिक फरार हो गया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने अवैध रुप से हुक्का बार संचालित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां से दस हुक्का और भारी मात्रा में हुक्का का मसाला बरामद किया है। जिसे परीक्षण के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया है।

जिला प्रशासन ने हुक्का बार को प्रतिबंधित कर दिया है। कुछ दिनों तक तो शहर में हुक्का बार बंद हो गए थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से फिर हुक्का बार चलने शुरू हो गए हैं। पुलिस ने गोपनीय जानकारी जुटाकर इन हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाया है। नाबालिक छह बच्चों मिले थे, उनको समझाकर परिजनों को सौंप दिया गया। छह अन्य लोगों में अलोपी बाग के प्रजवल व सत्यार्थ। म्यौराबाद के सत्यम, सोहबतिया बाग के निशांत, मटियारा रोड के भक्ति नमन और दिउजीपुर हंडिया के भैरो लाल को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें