फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी में युवक की फांसी के बाद बवाल और चक्काजाम, दरोगा से हाथापाई

Thu, 04 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मलावां बुजुर्ग गांव में बुधवार को युवक की फांसी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों से गालीगलौज व हाथापाई हो गई। बवाल बढ़ता देख दरोगा और सिपाही ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में नाराज ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए झूंसी-सहसों मार्ग पर चक्काजाम भी किया। हालांकि तत्काल मौके पर कोतवाल के पहुंचने और समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। बवाल के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मलावां बुजुर्ग गांव निवासी रामसजीवन पाल की गांव में ही अंडे की दुकान है। उसके दो बेटे मनोज व अंकित हैं। बड़ा बेटा 25 वर्षीय मनोज पिता के साथ दुकान पर उसका हाथ बंटाता था। कुछ माह पहले ही मनोज का विवाह हुआ था। रोज की तरह मंगलवार की रात में भी वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात को घटना की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पुलिस को दी गई तो हलका दरोगा कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा ने पुलिस को फांसी से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजने की बात कही। इसके विपरीत परिजन और ग्रामीण पंचनामे के बाद शव सौंपने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर ग्रामीणों और दरोगा के बीच कहासुनी और गालीगलौज हो गई।

आरोप है कि दरोगा ने मृत युवक के परिवार के किसी युवक की पिटाई कर दी। इसी को लेकर ग्रामीण भड़क गए। बवाल बढ़ा तो दरोगा और सिपाही ने मौके से भागकर जान बचाई। उधर, दरोगा की करतूत से नाराज ग्रामीणों ने झूंसी-सहसों मार्ग पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। बवाल की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर झूंसी आरडी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। बाद में शव को फांसी से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया। बवाल के कारण गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मलावां बुजुर्ग गांव निवासी रामसजीवन ने बड़े बेटे मनोज का विवाह तकरीबन आठ माह पहले सरायइनायत थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी संगीता से किया था। विवाह के बाद से दंपति बेहद प्रसन्न थे। मंगलवार की रात में दोनों खाना खाकर अपने ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में चले गए। ऐसी आशंका है कि इसी दौरान दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद संगीता कमरे से निकलकर नीचे चली आई। इसी दौरान युवक ने छत के चुल्ले में फांसी लगाकर जान दे दी।

फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक मनोज की बहन उपमा को देखने के लिए लड़के वाले आए थे। घर में खुशियों का माहौल था। रात को लड़के वाले खाना खाकर घर चले गए। तब मनोज पत्नी संगीता के साथ कमरे में सोने के लिए गया। इस दौरान उसने पत्नी से एक गिलास दूध भी मांगा था। पत्नी कमरे में दूध रखकर नीचे आई थी। तभी उसने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की खुदकुशी के कारण खुशियों वाले घर में अचानक मतम पसर गया। परिजनों की चीत्कार ग्रामीण भी दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें