शहर में एक और कारोबारी बदमाशों के निशाने पर है। बदमाशों ने फर्नीचर कारोबारी को फोन कर 40 रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। परेशान कारोबारी ने मुट्ठीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। जिस नंबर से कॉल आई है कि उस नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस मान रही है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। जिसने कारोबारी को परेशान करने के लिए ऐसा किया है। जिस नंबर से धमकी आई थी। वह फिलहाल बंद है।
कीडगंज में रॉयल इनफील्ड एजेंसी के मालिक और डॉक्टर को धमकी देने वाले बदमाश पकड़े भी गए नहीं थे कि रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आ गया है। मुट्ठीगंज तिलक रोड निवासी अभिनय जायसवाल फर्नीचर कारोबारी हैं। हटिया इलाके में उनकी दुकान है। उनका आरोप है कि रविवार को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद बदमाश कॉल करने वाले का मोबाइल बंद हो गया। कारोबारी ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। मंगलवार को दोबारा धमकी भरी कॉल आने के बाद कारोबारी पुलिस को तहरीर दी।