फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और प्रेमी आदिल बोला-मैं भी नहीं जीना चाहता

Fri, 03 Mar 2017 01:47 AM IST
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अटाला में बुधवार को निकहत की मौत के साथ ही आठ साल पुरानी प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। उसका प्रेमी आदिल कुछ महीने पहले पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया था, तब से बिस्तर पर है। उसके पैर टूट गए। कमर पर भी चोट है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाददाता ने गोल पार्क चौराहा के निकट आदिल के घर जाकर उससे बात की, जबकि पुलिस ने उसे फरार बताया था। घर में उसकी दो बहनें भी थीं। पिता व्यवसायी मुन्ना और मां जौहरा बुधवार से लापता हैं। बाहर महिला पुलिस तैनात थी। आदिल अपनी लव स्टोरी सुनाने से पहले बोला, ‘मेरी मुहब्बत नहीं रही तो मैं भी नहीं जीना चाहता।
विज्ञापन


वैसे भी मुझे मार डालने की धमकियां मिल रही हैं’। आगे बताया, ‘निकहत 18 नहीं 22 साल की थी। आठ साल पहले मैं बांदा से नौकरी छोड़कर घर लौटा, तब उससे मिलना हुआ। मिलते-जुलते प्यार हो गया। मैंने उसे मोबाइल फोन दिया, जिससे हम दोनों की बातचीत होती रहती थी। प्यार ऐसा गहराया कि हम एक-दूसरे से मिले बिना रह नहीं पाते थे। चार साल पहले निकहत घर से भाग आई। मुझसे बोली कि चलो भाग चलें, मगर मैंने कहा कि ये सही नहीं होगा।

मैंने उसे बड़ी बहन संग घर भेजा। आदिल ने बताया, ‘मैंने निकहत की हर मांग पूरी की। उसे सौ से ज्यादा मोबाइल फोन दिए। अक्सर उसे घुमाने ले जाता। उसके लिए कर्ज भी लेना पड़ा। अम्मी के सामने हाथ फैलाए। सिविल लाइंस में कई बार शापिंग की। महंगे स्टूडियों में फोटो खिंचाए। घायल होने से पहले पिछले साल नुसरत और निकहत को घुमाने ले गया था सिविल लाइंस। तीन रोज पहले भी मैंने निकहत की छोटी बहन मुस्कान के हाथों उसे मोबाइल भेजा था, पर उसके मामू ने सिम निकाल फोन वापस भेज दिया था’।
विज्ञापन


‘मेरे अब्बू-अम्मी भी चाहते हैं कि हमारा ब्याह कर दिया जाए। तीन रोज पहले अम्मी ने निकहत के अब्बू लड्डू को घर पर बुलाया। मेरे अब्बू ने कहा कि दोनों मुहब्बत करते हैं। उनका निकाह कर दिया जाए। आप बेटी को दो जोड़े कपड़े में विदा कर दीजिए। मगर निकहत के अब्बू ने कहा कि इसका फैसला उनकी पत्नी शबनम ही कर सकती हैैं। फिर वह चले गए। मंगलवार को मेरी अम्मी बात करने गई तो निकहत की मां और बहन ने कहा कि आदिल अपाहिज हो गया है, ऐसे लड़के से शादी नहीं की जा सकती है’। फिर बुधवार सुबह फोन कर मेरी अम्मी जोहरा को निकहत के घर बुलाया गया। करीब आधे घंटे बाद अम्मी लौटीं तो बताया कि निकहत तीसरी मंजिल की छत से गिर गई है। उसकी मां, बहन, चाचा, चाची, दादी ने घेरकर उन्हें पीटा। मेरी अम्मी जान बचाकर वहां से किसी तरह भागीं’।
 
आदिल ने अमर उजाला संवाददाता से कहा, ‘मंगलवार को मुझसे फोन पर निकहत ने कहा कि था तुम एक महीने सब्र करो। मैं भागकर आ जाऊंगी। फिर रखने की जिम्मेदारी तुम्हारी होगी, मगर एक महीने तो क्या एक भी दिन नहीं गुजरा और मेरी मुहब्बत दुनिया से ही चली गई। मेरा भी जीने का मन नहीं हो रहा है। आठ साल का प्रेम आठ मिनट में खत्म हो गया’। आदिल के अनुसार, निकहत की मां का इंतकाल हो चुका है। शबनम उसकी सौतेली मां है। घटना के पहले और बाद में नुसरत के मंगेतर तथा एक दोस्त ने भी मुझे फोन पर हत्या की धमकी दी। धमकाया कि घर में आकर बम-गोली से छलनी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें