फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान में लाखों की चोरी का मामला- चौकी प्रभारी निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। मानपुर के सराफ जगेंद्र की मंगलम ज्वैलर्स नाम की दुकान का शटर काटकर करीब 24 लाख की नकदी व जेवर चोरी के मामले में एसएसपी ने दूसरे दिन मानपुर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को निलंबित करके हेड कांस्टेबल मुनाजिर को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं। चौकी की जिम्मेदारी नरगेश कुमार को दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ बहेड़ी अशोक कुमार सिंह ने एसओ शीशगढ़ श्याम सिंह की टीम के साथ शीशगढ़ से बहेड़ी मार्ग पर पहुंचे। मानपुर के पास जीवनदान नर्सिंग होम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों व बराबर में पेट्रोल पंप तथा भोजीपुरा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। अभी तक चोरों का कोई भी सुराग नहीं लगा है। उधर, मानपुर के सराफा व्यापारियों में चौकी पुलिस की लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि यदि पुलिस चोरी को जल्द खोल दे तो व्यापार मंडल पुलिस टीम को सम्मानित करेगा। वर्ना व्यापारी पुलिस के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के मानपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने उन्हें अपना दर्द सुनाया। जिस पर मेनका गांधी ने पुलिस पर नाराजगी जताकर कार्रवाई कराने की बात कही। एसओ श्याम सिंह से खुलासा जल्द करने को कहा। एसओ श्याम सिंह ने बताया कि क्षेत्र व आसपास के पेट्रोल पंपों व टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सर्विलांस के जरिये भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें