फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मुकदमों का वांछित चोरी के माल समेत धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर दो लाख रुपये के सामान संग पकड़ा गया वांछित
विज्ञापन

पांच हजार का था इनामी, नौ अन्य मामलों में शामिल होने की बात कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जीआरपी ने सोमवार रात ट्रेेनों में जहरखुरानी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पांच हजार का इनामी अपराधी चार मुकदमों में वांछित था। जबकि पूछताछ के दौरान उसने नौ अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके पास से दो लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान भी बरामद किया है। इसमें कीमती मोबाइल के साथ गहने भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया विजय कुमार पटेल उर्फ विजयी पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी देवरी खुर्द थाना करछना है। वह जीआरपी इलाहाबाद थाने में दर्ज चार मामलों में वांछित था। उस पर चोरी समेत जहरखुरानी व अन्य आरोपों में यह मामले दर्ज हुए थे। एसपी जीआरपी की ओर से उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो लाख छह हजार रुपये का सामान बरामद हुआ जो चोरी का था। इनमें दो ट्रॉली बैग, 45 हजार कीमत के तीन मोबाइल फोन, डेढ़ लाख रुपये के गहने, 6650 नगद शामिल हैं। जीआरपी के मुताबिक पूछताछ में उसने ट्रेेनों में चोरी से संबंधित नौ अन्य घटनाओं में खुद के शामिल होने की बात कबूल की। एसओ ने बताया कि इन घटनाओं में शामिल विजय के साथी राजेश पुत्र शिवपूजन सोनी निवासी एडीए कॉलोनी नैनी, को दिसंबर 2017 में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें