फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारागंज में दो पक्षों में जबर्दस्त झगड़ा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दारागंज में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

इलाहाबाद। दारागंज के पूरा पड़ाइन इलाके में मंगलवार को दिन में दो पक्षों के बीच जबर्दस्त झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया और फायरिंग भी हुई। पथराव में एक राहगीर का सिर फूट गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा गया है। देर शाम तक थाने में पंचायत हो रही थी।
विज्ञापन

दारागंज के पूरा पड़ाइन मुहल्ले का रहने वाला अमन सोनकर सीएमपी का पूर्व छात्रनेता है। मंगलवार दिन में अमन से मिलने कुछ लड़के आए थे। इसी दौरान वहां कुछ स्थानीय लड़कों से उन लोगों का विवाद हो गया। मामला बढ़ा और दूसरे पक्ष से दर्जनों लड़के बाइक से पहुंच गए। दोनों पक्षों में जबर्दस्त झगड़ा होने लगा। मारपीट के बाद वहां फायरिंग और बमबाजी भी हुई। अमन से मिलने गए अनुराग तिवारी का सिर फूट गया था। मुहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी मच रही। तब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को थाने लाया गया। देर शाम तक समझौते के लिए पंचायत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें