फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर नशीला स्प्रे छिड़ककर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा के घर नशीला
विज्ञापन

स्प्रे छिड़ककर लाखों की चोरी
0 छत के रास्ते घुसे थे चोर, खाली बैग-पर्स वहीं छोड़ा
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय स्थित कृष्ण विहार कालोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा के घर नशीला स्प्रे छिड़ककर लाखों का माल पार कर दिया गया। सुबह घरवालों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सभी कमरों से चोरी की थी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सुलेमसराय में शेरवानी मोड़ के पास स्थित कृष्ण विहार कालोनी में रिटायर्ड दरोगा (मिनिस्टीरियल) अशोक वैश्य परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात 12 बजे तक परिवार वाले जाग रहे थे। इसके बाद किसी समय चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े और सभी कमरों में नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे परिवार वाले बेहोश हो गए। चोर ने एक कमरे से आलमारी में रखे लाखों के जेवर, 70 हजार रुपये नकद उड़ा दिए। इसके अलावा अशोक वैश्य के कमरे में उनकी पैंट से डेढ़ हजार रुपये और उनके बेटे के कमरे से तकरीबन दो हजार रुपये भी चुरा लिए। अशोक वैश्य ने बताया कि कालोनी के पीछे कुछ सूने मकान हैं, चोर वहीं से आया। सुबह उठने पर चोरी की घटना के बारे में पता चला। नशीला स्प्रे के कारण रात में किसी को भनक नहीं लगी थी। छत खाली बैग, पर्स आदि पड़े हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर पीछे के रास्ते से ही छत पर चढ़े। दिन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एफआईआर दर्ज कर ली गई, लेकिन विवेचक अभी छुट्टी पर है। वह जल्द ही एडीजी से मिलकर इस मामले में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें