फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए संदिग् ध के घर काम करने वाली महिला की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध के घर काम करने वाली महिला की भी तलाश
विज्ञापन

अकबर के पकड़े जाने के बाद हुई गायब, तलाश शुरू
लखनऊ जाने की सूचना पर पुलिस ने ट्रेन में मारे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूको बैंक में करोड़ों की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध के घर काम करने वाली महिला की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दरअसल, यह उसके घर खाना बनाने व अन्य घरेलू काम करती थी। पुलिस को यकीन है कि वह संदिग्ध के राज जानती होगी, साथ ही उसके साथियों को भी पहचानती होगी। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई ह।
विज्ञापन

करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को अकबर नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उधर रविवार रात करेली के ही एक युवक आजाद के पकड़े जाने के बाद कई अहम बातें पुलिस को पता चलीं। इनमें एक बात यह भी थी कि किराये का कमरा लेकर रहने वाले अकबर के घर करेली की ही एक महिला काम करती थी। उस पर खाना बनाने के साथ ही अन्य घरेलू काम करने का जिम्मा था। हालांकि अकबर के पकड़े जाने के बाद से वह गायब हो गई है। माना जा रहा है कि वह अकबर के राज तो जानती ही होगी, साथ ही उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पहचानती होगी। एक आशंका इस बात की भी है कि उसने भी यूको बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की मदद की होगी। उस पर शक इसलिए और भी गहरा हो गया है क्योंकि अकबर के पकड़े जाने के बाद से ही वह गायब हो गई है। रविवार रात करेली से आजाद नाम के युवक से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि महिला लखनऊ भाग निकली है। इस पर पुलिस की एक टीम ने लखनऊ जाने वाली एक ट्रेन में छापा भी मारा। हालांकि फिलहाल महिला को नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस अफसरों का कहना है कि उस महिला की तलाश की जा रही है। तय है कि उसे घटना के बारे में जानकारी रही हो। फिलहाल उसके लखनऊ भागने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें