फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद जोन में 20 नए थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जोन में 20 नए थाने बनाने की संस्तुति
विज्ञापन

- इलाहाबाद में चार, कौशाम्बी में दो, प्रतापगढ़ में बनेंगे तीन नए थाने
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पुलिस विभाग को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में समक्ष बनाने के लिए इलाहाबाद जोन में 20 नए थाने बनाने का फैसला किया गया है। इलाहाबाद जनपद में चार नए थाने बनाए जाएंगे। डीजीपी ने इस प्रस्ताव को संस्तुति के साथ अमल के लिए पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेजा है।
इलाहाबाद समेत दूसरे जिलों में बढ़ती आबादी और अपराध के मद्देनजर थाने बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। कई बार प्रस्ताव भी भेजा गया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। एक्टिविस्ट डॉ.नूतन ठाकुर ने डीजीपी कार्यालय से आईरटीआई के जरिए नए थानों के बारे में सूचना मांगी तो जानकारी मिली कि इस बारे में गठित समिति ने इलाहाबाद जोन में 20 नए थानों की स्थापना की संस्तुति की है। समिति में शामिल तत्कालीन एडीजी अपराध अभय कुमार प्रसाद, आईजी रूल्स एवं मैन्युअल अमिताभ ठाकुर, आईजी एटीएस असीम अरुण, आईजी पीएचक्यू इलाहाबाद पीके मिश्र के प्रस्ताव को संस्तुति सहित डीजीपी ने पीएचक्यू को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्ताव के तहत इलाहाबाद में राजरूपपुर, फाफामऊ, सिरसा, लालगोपालगंज को थाना बनाया जाना है। कौशाम्बी में कड़ा धाम और भरवारी, चित्रकूट में भरतकूप, सरधुया, चित्रकूट और बांदा में सिविल लाइंस एवं करतल, फतेहपुर में राधानगर, अमौली, देवरी बुजुर्ग तथा प्रतापगढ़ में दिलीपपुर, लीलापुर व देल्हूपुर, महोबा में कोतवाली देहात व बेलाताल तथा हमीरपुर में कुनेहटा में नया थाना बनाया जाना है। डॉ.नूतन को आरटीआई के तहत दी गई जानकारी के अनुसार, समिति ने पाया कि सरकार द्वारा तय मानक के हिसाब से यूपी में 50 प्रतिशत ही थाने हैं। मानक के तहत पूरे राज्य में 2891 थाने होने चाहिए जबकि अभी 1463 थाने ही बने हैं। 1428 थानों की कमी है। समिति ने हर साल 150 नए थाने बनाकर 10 साल में थानों की कमी पूरी करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें