फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक की नाल में फंसी गोली, निकालते समय रिवर्स फायर होने से किशोर घायल

Mon, 23 Nov 2026 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव जयमाल के समय हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक की नाली में गोली फंसने से एक किशोर घायल हो गया। यहां थरवई क्षेत्र के मितई का पूरा गांव निवासी संदीप पासी की बरात आई थी।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में किशोर घायल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में रविवार देर रात बरात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली किशोर के पेट में लगी है। उसे गंभीर हालत में स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और सभी बराती मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


थरवई क्षेत्र के मितई का पूरा गांव निवासी दीपक पासी पुत्र सुरजीत की बरात रविवार को उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में आई थी। अतरौरा में पुष्पा देवी की बरात आई थी। रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन




जयमाल स्थल से कुछ दूरी पर एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। फायरिंग के दौरान बंदूक की गोली मिस हो गई और नाल में फंस गई। युवक ने उसे दोबारा चलाने का प्रयास किया, तभी गोली रिवर्स होकर पास किशोर के पेट में जा लगी।

घायल किशोर की पहचान दीपांशु यादव (16) पुत्र त्रिभुवन, निवासी मौहरिया गांव, थाना थरवई के रूप में हुई है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे लेकर स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

इधर, पीड़ित पक्ष की महिला राधा देवी ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले से ही उतरांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि बरात के दौरान कोई हादसा व विवाद न हो। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बरातियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रात में गोली चलने की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना रहा। वहीं सुबह दूल्हे के परिजनों की मौजूदगी में विदाई की रस्म पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें