फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी निकली चोरनी, बेशकीमती गहने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी निकली चोर, बेशकीमती गहने बरामद
विज्ञापन


कर्नलगंज पुलिस ने की गिरफ्तारी, नगदी भी मिली
दयानंद मार्ग पर रहने वाले मालिक के घर से की थी चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज में दयानंद मार्ग पर रहने वाले शहर के बड़े कारोबारी के घर से हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके पास से बेशकीमती गहने व 25 हजार नगद बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गौरव टंडन कर्नलगंज स्थित दयानंद मार्ग के रहने वाले हैं। उनके घर से शनिवार रात आलमारी में रखे 50 हजार नगद व लाखों रुपये कीमत के हीरे के गहने उड़ा दिए गए। रविवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर एसआई अमर सिंह परमार जांच में जुटे तो नौकरानी हीरामनि निवासी नारीबारी, शंकरगढ़ की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तब पता चला कि रुपये व गहने उसने ही चोरी किए थे। उसके पास से 24 हजार रुपये व चोरी की गई अंगूठियां व अन्य जेवर बरामद कर लिए गए। हालांकि अभी कुछ गहने अभी नहीं मिल सके हैं। थाना कर्नलगंज प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें