अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा पुलिस भर्ती में चयन नहीं होने से परेशान बीएससी फाइनल की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद जहां पूरा परिवार सदमें में हैै।
शहर के एक सेक्टर में रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी फाइनल की छात्रा ने पिछले दिनों हुई पुलिस भर्ती का टेस्ट दिया था। भर्ती में चयन नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी में शनिवार रात उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का पिता खेतीबाड़ी करता है। जबकि वे दो बहन-भाई थे। छात्रा की मौत के बाद उसका भाई भी सदमे में है।
सिविल लाइन थाना से जांच अधिकारी उर्मिला ने बताया कि 19 वर्षीय लड़की ी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई है। वह मानसिक रूप से परेशान थी।