फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में रैकिंग, पांच छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में रैगिंग, बीटेक के पांच छात्र निलंबित
विज्ञापन

0 शिकायतकर्ता नहीं आए सामने, वार्डन की रिपोर्ट पर कार्रवाई
0 एसआरके हॉस्टल के पांचों छात्रों को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसआरके छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया है। हॉस्टल के वार्डन की रिपोर्ट पर इविवि प्रशासन ने बीटेक के पांच छात्रों को निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायतकर्ता अधिकृत तौर पर सामने नहीं आया है। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक ने अपने स्तर से इसकी जांच कराई थी।
कुलानुशासन प्रो. रामसेवक दुबे को सूचना मिली थी कि एसआरके हॉस्टल में जूनियर छात्रों से उनका परिचय पूछने के बहाने उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस पर कुलानुशासक ने हॉस्टल के अधीक्षक और वार्डन को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसआरके हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के छात्र अनुराग अमृत, अनुराग मिश्र, मानवेंद्र राय, आशीष कटारिया और सिद्धांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पांचों छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि इन पांचों छात्रों के खिलाफ किसी ने लिखित रूप से शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि छात्रों का यह कृत्य रैगिंग करने एवं गंभीर अनुशासनहीनता की कोटि में आता है और यह अपराध भी है। इसलिए सभी पांचों छात्रों का नामांकन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। छात्रों से कहा गया है कि वे 11 सितंबर कासे अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के बीच अपने अभिभावकों के साथ कुलानुशासक कार्यालय में आकर मौखिक या लिखित रूप से स्पष्ट करें कि उन्होंने यह कृत्य क्यों किया। उनसे यह भी पूछा गया है कि इस आरोप के आधार पर क्यों न उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें