फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के सर्वेंट क्वार्टर में युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स के सर्वेंट क्वार्टर में युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन

0 दस दिन पहले बीमारी से पिता की मौत हुई थी
प्रयागराज। बम्हरौली एयरफोर्स स्टेशन के सर्वेंट क्वार्टर में शुक्रवार की रात एक अफसर के नौकर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी और बच्चे एक शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह वापस लौटे तो दरवाजा नहीं खुला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

चरवा कौशाम्बी के उबालपुर गांव का रहने वाला राजकुमार (27) एयरफोर्स स्टेशन में एक अफसर के घर पर काम करता था। वह पत्नी गुड्डी और बच्चों के साथ वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। करीब दस दिन पहले उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। बताते हैं कि इसके बाद उसका परिवार वालों से कुछ विवाद चल रहा था। शुक्रवार को गुड्डी बच्चों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां एक समारोह में गई थी। रात में राजकुमार ने रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह गुड्डी पहुंची तो दरवाजा ही नहीं खुला। उसने सिक्योरिटी वालों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया तो राजकुमार फांसी पर लटक रहा था। गुड्डी कुछ बता नहीं पा रही थी कि आखिर क्या हो गया। उसने सिर्फ यही बताया कि परिवार वालों से कुछ विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें