फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ सड़क हादसे में सीएमपी की असिस्टेंट प्रोफेसर सहित चचेरी बहन की मौत, दो भाई गंभीर

Sat, 24 Jul 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्जिता श्रीवास्तव (32) की प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए सड़क हादसे में चचेरी बहन अंशी (20) समेत मौत हो गई। वह भाई की पत्नी की विदाई के लिए परिवार समेत लखनऊ जा रही थीं।
विज्ञापन
Prayagraj News : अर्जिता श्रीवास्तव (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्जिता श्रीवास्तव (32) की प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए सड़क हादसे में चचेरी बहन अंशी (20) समेत मौत हो गई। वह भाई की पत्नी की विदाई के लिए परिवार समेत लखनऊ जा रही थीं। तभी उनकी कार कुंडा में सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर का सगा व चचेरा भाई भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

pratapgarh news : कुंडा में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : prayagraj
अर्जिता पुत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सीएमपी कॉलेज के केमेस्ट्री विभाग में तैनात थीं। वह मूल रूप से भदोही के ज्ञानपुर स्थित पटेल नगर की रहने वाली थीं। शनिवार सुबह वह पिता व परिवार के अन्य लोगों के साथ भाई अभिशांक उर्फ तोषू (32) की पत्नी की विदाई कराने लखनऊ जा रही थीं। होंडा सिटी कार में वह अभिशांक, चचेरी बहन अंशी और चचेरे भाई रचित (20) के साथ सवार थीं जबकि मारूति सियाज कार में पिता, चाचा व अन्य परिजन थे।
विज्ञापन

prayagraj news : कुंडा में सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : prayagraj
सुबह पांच बजे के करीब घर से निकलने के बाद 6.30 बजे के करीब वह कुंडा में बड़ी चकिया के पास पहुंचे थे। तभी होंडा सिटी कार सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार केअगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अर्जिता व अंशी की मौकेपर ही मौत हो गई। उधर कार चला रहा अभिशांक व रचित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें