फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

court: आनंद गिरि की जमानत पर सुनवाई आज

Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Pratapgarh News : court - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रयागराज महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर जिला न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन टल गई। जमानत की सुनवाई ईसी एक्ट के विशेष न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्रा की कोर्ट में होगी।
विज्ञापन



मंगलवार को अदालत में आनंद गिरि की ओर से जमानत अर्जी पर अधिवक्ताओं ने बहस शुरू की तो पता चला कि जमानत अर्जी के साथ नरेंद्र गिरि की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट की टाइप प्रति सीबीआई को उपलब्ध नहीं कराई गई है। बचाव पक्ष की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर प्रति उपलब्ध कराए जाने के लिए कोर्ट से समय दिए जाने की मांग की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की सहमति से 10 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए नियत की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें