फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी थानेे में में कोरोना का कहर, दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
झूंसी थाने में कोरोना के कहर ने पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रखा है। रविवार को एक दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। सभी को उपचार के लिए दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिन पहले आठ पुलिसकर्मी कोरोना की जद में आए थे। सभी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। लगातार पुलिसकर्मियों में कोरोना का संक्रमण होने से अन्य सहकर्मियों में भय व्याप्त है। 
विज्ञापन


17 जुलाई को झूंसी थाने में दो सिपाही कोरोना संक्रमण की जद में आए थे। इससे हड़कंप मच गया था। दो पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर 19 जुलाई को थाना परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई। उस दिन आई रिपोर्ट में दीवान समेत छह पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। सप्ताह भर बाद रविवार को अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट में पूर्व चौकी इंचार्ज और इस वक्त झूंसी थाने में तैनात दरोगा समेत पांच सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे एक बार फिर झूंसी थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। दस दिन के भीतर झूंसी थाने में 14 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आज पाए गए कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों को दोपहर में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोपहर बाद से थाना परिसर में बैरिकेटिंग कर अब हर आने-जाने वाले को लेकर एक बार फिर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें