नीट की परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान नीट परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की नीट जैसी बड़ी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है।
बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे नौजवानों को एक और झटका मिला है। नीट का परिणाम 14 जून को आना था पर आननफानन चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सरकार की मंशा पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक और पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की एनटीए की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कहा की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनुश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालो में: सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, मनोज पासी, रईस अहमद, रजनीश विश्रामदास, राकेश पटेल, सुनील यादव, एहतेशाम अहमद, रमाकांत त्रिपाठी, धीरज विश्वकर्मा, पियूष यादव, दयाराम बिंद, कार्तिकिये पाण्डेय, शिवम् सिंह, अमित पाण्डेय, कुंवर सर्वेश, अजीत कुशवाहा, रमेश वर्मा, मुन्ना पेंटर, मो० मुद्दीसर, श्रीराम चंद, राममूर्ति प्रजापति, प्रदीप यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।