कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बगैर कांग्रेस मजबूत नहीं होगी। सभी साथियों को साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा, तभी कांग्रेस खड़ी होगी। वह बुधवार को साकेत पीजी कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
बुधवार को जनपदीय टीम को सफलता के टिप्स देने आए नेताओं ने संगठन के कार्यो की जानकारी ली। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी हम सब को महसूस करनी होगी, आप सभी से अपेक्षा है कि संगठन को खड़ा करने में पूरी ऊर्जा से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन सृजन अभियान एवं सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम की समीक्षा की।
प्रदेश सचिव और जिले के प्रभारी जय करन वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने विश्वास दिलाया कि संगठन को खड़ा करने में पूरी ताकत लगाएंगे। इस मौके पर वीके सिंह, वेदांत तिवारी, संतोष तिवारी, अजय सिंह, डॉ. नीरज तिवारी, लालजी त्रिपाठी, यमुना पांडेय, सलीम उल्ला, हरिश्चंद्र सरोज, डॉ प्रशांत शुक्ल, मनोज पांडेय, विमल सिंह, प्रशांत सिंह, महेंद्र शुक्ल, मकरंद शुक्ल, इंद्राकार मिश्र, योगेश यादव, श्याम शंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, रामधन यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ाकेत गर्ल्स कालेज सभागार में आयोजित कांग्रेस की बैठक में बोलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सच?- फोटो : PRATAPGARH