फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रेवती रमण से मिले कांग्रेस के नेता, उज्जवल को टिकट मिलना लगभ तय

Sat, 23 Mar 2024 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा से राज्यसभा टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कुंवर रेवती रमण सिंह कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। शनिवार को पीजीआई लखनऊ में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनसे मुलाकात की। अविनाश पांडेय ने इसका फोटो भी एक्स पर शेयर किया है।
विज्ञापन
कुंवर रेवती रमण सिंह से मुलाकात करते अविनाश पांडेय और अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद सीट पर सपा के कद्दावर नेताओं में शामिल रेवती रमण सिंह के पुत्र व करछना से विधायक रहे उज्जवल रमण सिंह का कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पीजीआई में भर्ती रेवती रमण सिंह से मुलाकात करके अपरोक्ष रूप से इसकी घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से इस मुलाकात की फोटो भी एक्स पर डाली गई है। हालांकि, उज्जवल का कहना है कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। अखिलेश यादव तय करेंगे कि मुझे क्या करना है।

सपा से गठबंधन के तहत इलाहाबाद सीट कांग्रेस के खाते में आई है। इसके बाद से ही उज्जवल रमण सिंह के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। हालांकि, उनके भाजपा से भी दावेदारी की भी चर्चा रही। इन चर्चाओं के बीच शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के रेवती रमण सिंह से मुलाकात के बाद अब उज्जवल का कांग्रेस से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


इसकी पटकथा एक सप्ताह के भीतर लिखी गई है। इस दौरान रेवती रमण, उज्ज्वल की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात हुई है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इसे लेकर शीर्ष नेताओं की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात हो गई है। ताकि, गठबंधन में किसी तरह का मदभेद न पनपने पाए। उनका कहना है कि अखिलेश ने भी स्वीकृति दे दी है।

सोनिया गांधी से हो चुकी है उज्ज्वल रमण की मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि उज्जवल रमण की सोनिया गांधी से मुलाकात हो गई है। वह जल्द पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, रेवती रमण सिंह का कहना है कि कांग्रेस की तरफ से उज्जवल के लिए प्रस्ताव आया है। अभी उज्जवल ने निर्णय नहीं लिया है। जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। रेवती रमण ने उज्जवल के भाजपा से दावेदारी की किसी भी तरह की संभावना से इन्कार किया।

उज्जवल रमण का कहना है कि उनकी सोनिया गांधी से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। मैं सपा में हूं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है और अखिलेश यादव का क्या निर्देश है, इसके बाद ही चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि इसके अलावा भाजपा से कौन प्रत्याशी आ रहा है, इसे भी देखा जाएगा। इसके बाद समर्थकों संग बात करके चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

पहले कांग्रेस ज्वाइन करेंगे उज्जवल!

पार्टी सूत्र के अनुसार उज्जवल रमण सिंह पहले कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। इसी के साथ इलाहाबाद सीट के लिए पार्टी की ओर से उनकी दावेदारी की घोषणा की जाएगी।

रेवती को अस्पताल से मिली छुट्टी

रेवती रमण सिंह को इंफेक्शन बढ़ गया था। इसके बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। पुत्र उज्जवल ने बताया कि कोई चिंता की बात नहीं रही। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।

रेवती रमण नहीं लड़ेंगे चुनाव

रेवती रमण अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने खुद स्पष्ट किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी सदन का सदस्य नहीं होने के बावजूद वह चुनावी समर से बाहर होंगे। रेवती रमण 2019 लोकसभा का भी चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन उस समय वह राज्य सभा के सदस्य थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें