फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने सीज किया लाखों रुपये का  पान मसाला 

Thu, 02 Sep 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी की चोरी करने वाले कौशाम्बी के मसाला व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने करीब 30 लाख रुपये मूल्य के पान मसाले को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
पान मसाला - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पवितार का एक पानमसाला कारोबारी के गोदाम और दुकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां विभागीय टीम ने लाखों रुपये का पान मसाला सीज किया। विभागीय टीम का अनुमान है कारोबारी पर 30 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इस दौरान वहां तमाम कागजात भी सीज कर लिए गए।
विज्ञापन


विभागीय टीम को खबर मिली थी कि पड़ोसी जिले कौशांबी के मनौरी में एक पान मसाला द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही है। डीसी हेमंत गौतम, मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मसाला कारोबारी के गोदाम और प्रतिष्ठान दोनों स्थानों पर छापा मारा गया। वहां पान मसाला की खरीद फरोख्त से जुड़े आवश्यक पेपर विभागीय टीम को नहीं मिले। कुछ में तमाम गड़बड़ी भी मिली। इन सब अनियमिताओं को देखते हुए वहां तकरीबन दस लाख रुपये का माल सीज कर लिया गया।

इसके अलावा तमाम प्रपत्र भी विभागीय अफसरों ने सीज किए। अफसरों का अनुमान है कि कारोबारी द्वारा तकरीबन 30 लाख से ज्यादा की टैक्स चोरी की गई। कुछ कागजात अपने साथ लेकर अफसर प्रयागराज भी ले आए।। उसकी जांच के बाद ही कारोबारी पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि कारोबारी पर 30 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। विभागीय टीम द्वारा की गई कार्रवाई में  लल्लन यादव, जितेंद्र , डा. अवध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें