फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी, कोहरे के चलते तीन घंटे देरी से पहुंचे

Wed, 27 Dec 2023 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावक संग सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया। सत्तादल से जुड़े बड़े दिग्गज नेताओं समेत भाजपा के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम दूर रहे। कार्यक्रम निजी होने के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से इन्हें न्योता ही नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार कौशाम्बी पहुंचे। कोहरे के चलते वह तीन घंटे की देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आलमचंद स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। स्कूल के पीछे बने हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावक संग सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया। सत्तादल से जुड़े बड़े दिग्गज नेताओं समेत भाजपा के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम दूर रहे। कार्यक्रम निजी होने के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से इन्हें न्योता ही नहीं दिया गया है। 

सांसद व जिपं अध्यक्ष ने की आगवानी

 

मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्र प्रकाश के साथ डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने स्वागत किया। यहां पर अफसरों संग सीएम की अगवानी में सांसद विनोद सोनकर और जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर भी शामिल रहीं। 

विज्ञापन


मंच पर लगीं सिर्फ छह कुर्सियां

 

विद्यालय के मंच पर सिर्फ छह कुर्सियां ही लगाई गईं हैं। एक, मुख्यमंत्री, दूसरी जलशक्ति मंत्री, तीसरी विद्यालय के संरक्षक व सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, चौथी कुर्सी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव, पांचवीं कुर्सी स्कूल के प्रबंधक वत्सलनाथ और छठीं कुर्सी प्रधानाचार्य जितेंद्रनाथ श्रीवास्तव के लिए लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें