फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 11 लाख का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा 11 लाख का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- सरायअकिल कोतवाली के बसुहार मोड़ के पास पुलिस ने की बरामदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सरायअकिल कोतवाली की संयुक्त टीम ने बाइक सवार तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 70 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत पुलिस विभाग ने 11 लाख रुपये आंकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से कौशाम्बी में गांजा की खेप आने की सूचना मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांजा तस्करों तक पहुंचने के लिए एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह के साथ सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह को लगाया गया था। सोमवार रात सूचना मिली कि गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर बसुहार की तरफ से आ हे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। बसुहार मोड़ के पास से बाइक सवार तीन तस्करों को पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान अंकित मौर्या निवासी भीखमपुर थाना सुल्तानपुर घोस जनपद फतेहपुर, प्रवीण कुमार यादव निवासी परमानंद पुरम हथगांव ( फतेहपुर) व अचल सिंह निवासी नूरपुर परास थाना सैनी के रूप में हुई। सभी के पास से 70 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा 3600 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। तस्करों ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से गांजा की खेप लाकर कौशाम्बी के साथ फतेहपुर, चित्रकूट व प्रतापगढ़ में तस्करी करते हैं। एसपी के मुताबिक बरामद गांजा की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें