फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट गैंगरेप हत्याकांड: हाईकोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो सके डीजी सीबीसीआईडी, 28 को फिर तलब

Wed, 19 Jan 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट ने कहा है कि वह 10 बजे उपस्थित होंगे। मंगलवार को नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने की वजह से वह कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन
allahabad highcourt - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट गैंगरेप हत्याकांड के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट के समक्ष पेश न होने पर डीजी सीबीसीआईडी को कोर्ट ने 20 जनवरी को फिर तलब किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि वह 10 बजे उपस्थित होंगे। मंगलवार को नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने की वजह से वह कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हो सके।

विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और मामले की सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तिथि तय की है। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की खंडपीठ ने शिव विजय की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डीजी सीबीसीआईडी के पेश होने की जानकारी मांगी। सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि वह वर्चुअली कनेक्ट होंगे लेकिन वह कनेक्ट नहीं हो सके। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि जब पहले से ही पेश होने के लिए कहा गया है तो उन्हें वर्चुअली प्रस्तुत रहना चाहिए। इस पर सरकारी अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि एडिशनल एसपी सीबीसीआईडी मौजूद हैं।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी न होने से डीजी सीबीसीआईडी पेश नहीं हो पा रहे हैं। कोर्ट ने जांच के मामले में रिपोर्ट पूछी तो बताया गया कि तीन लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। कोर्ट ने कहा कि तलब करने के बाद गिरफ्तारी की गई। पहले क्यों नहीं की गई।

सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि मामले में जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तिथि निर्धारित करते हुए डीजी सीबीसीआईडी को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें