जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेताओं से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी गई है। पार्टी मुख्यालय से आए फोन पर जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने अपनी पसंद के उम्मीदवार भी बता दिए हैं।
समाजवादी पार्टी से पिछला चुनाव लडऩे वाले कई नेताओं को इस बार टिकट नहीं मिलने की बात कही जा रही है। कई सीट पर पार्टी ने एक से अधिक विकल्प भी सुझाए हैं। हालांकि अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है। ऐसे में दावेदारों ने लखनऊ की दौड़ बढ़ा दी है। पहले चरण में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद के बाद सपा में जिला इकाई तथा स्थानीय वरिष्ठï नेताओं की भूमिका बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेताओं से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी गई है। पार्टी मुख्यालय से आए फोन पर जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने अपनी पसंद के उम्मीदवार भी बता दिए हैं। शीर्ष नेतृत्व की ओर से 25 या 26 जनवरी को एक बार फिर फोन आने की बात कही जा रही है। जिलाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठï नेताओं को लखनऊ बुलाए जाने की भी संभावना जताई है। इन तारीखों को उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगने की उम्मीद है।