फूलपुर में योगी आदित्यनाथ की सभा में डी घेरे में पड़ी गंदगी।
- फोटो : अमर उजाला।
फूलपुर में मुख्यमंत्री के आगमन व रोजगार मेले में उमड़ा अभ्यर्थियों का रेला
फूलपुर इफको में दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रोजगार मेले का उद्घाटन करना है। इसके पहले ही यहां दूर दराज से आए अभ्यर्थियों का रेला लगा हुआ है। रोजगार मेले में लगे विभिन्न कंपनियों के इंस्टालों पर अभ्यर्थी लाइन में लग कर रोजगार पाने के लिए पहुंचे हैं।
धूप और भीषण गर्मी में परेशान रहे अभ्यर्थी
फूलपुर इफको में लगे रोजगार मेले में आए। अभ्यर्थियों को भीषण गर्मी और धूप के चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धूप और भीषण गर्मी में अभ्यर्थी पेयजल के लिए भी परेशान दिखे।