फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : प्रयागराज होकर चलेगी छपरा-वड़ोदरा स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Fri, 28 Jun 2024 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गया से आनंद विहार एवं पटना से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन अब जुलाई में भी चलेगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। पटना से 02393 एक से 31 जुलाई बृहस्पतिवार छोड़कर रात 8:10 बजे चलेगी। दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए ट्रेन रात 2:05-2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने गुजरात के वड़ोदरा के लिए स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। इसका संचालन प्रयागराज के रास्ते छपरा तक होगा। उधना से गाड़ी संख्या 09042 प्रत्येक रविवार एवं छपरा से गाड़ी संख्या 09042 प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। छपरा से दोपहर 12:00 बजे चलने के बाद ट्रेन बलिया, गाजीपुर सिटी, बनारस रुकते हुए शाम 7:10-7:20 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसके बाद गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा शाम सात बजे पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन वड़ोदरा के बजाय सूरत के उधना से रविवार रात दस बजे चलने के बाद ट्रेन सोमवार रात 1:30-1:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह नौ बजे छपरा पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गया और पटना स्पेशल के बढ़ाए गए फेरे

गया से आनंद विहार एवं पटना से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन अब जुलाई में भी चलेगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। पटना से 02393 एक से 31 जुलाई बृहस्पतिवार छोड़कर रात 8:10 बजे चलेगी। दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए ट्रेन रात 2:05-2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

वापसी में नई दिल्ली से 02394 का संचालन दो जुलाई से एक अगस्त तक शुक्रवार छोड़कर दोपहर 1:20 बजे होगा। ट्रेन रात 9:45-9:50 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह सात बजे पटना पहुंचेंगी। वहीं, गया से 02397 शनिवार छोड़कर हर रोज दोपहर 2:15 बजे एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी। अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रुकते हुए ट्रेन शाम 7:50-8:00 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। आनंद विहार से 02398 की रवानगी रविवार छोड़कर दो जुलाई से एक अगस्त तक सुबह 8:20 बजे होगी। शाम 5:20-5:30 बजे ट्रेन का आगमन-प्रस्थान प्रयागराज जंक्शन एवं रात 12:30 बजे ट्रेन गया पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें