स्टर पर फर्जी दस्तखत के जरिये तमाम टीटीई के घर बैठे वेतन-भत्ता लेने के मामले में जांच में तेजी आ गई है। इस मामले में सीआईटी रोस्टर (मुख्य टिकट निरीक्षक) और सीआईटी लाइन को चार्जशीट दी गई है। बताया जा रहा कि इन दोनों ही सीआईटी को रेलवे ने अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया है। अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो रेलवे द्वारा दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
दरअसल पिछले दिनों पीएमओ और रेल मंत्रालय को भेज गए एक शिकायती पत्र में कहा गया था कि जंक्शनपर रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिये सौ से अधिक टीटीई घर बैठे वेतनभत्ता लेते रहे हैं। यह भी आरोप लगाया गया कि टीटीई की ड्यूटी लगाने वाले अफसरों की मदद से यह खेल पिछले एक वर्ष से चल रहा है।
इस शिकायती पत्र में मुख्यालय के एक वरिष्ठ अफसर के साथ झांसी, कानपुर, टूंडला, आगरा में भी टीटीई के फर्जी हस्ताक्षर रोस्टर में करवाने की शिकायत भी की गई। इस मामले में पिछले माह ही जंक्शन पर तैनात सीआईटी रोस्टर को कार्यमुक्त कर देने के बाद जांच बैठा दी गई। इसी क्रम में अब सीआईटी रोस्टर और लाइन को चार्जशीट दी गई है। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि इस यह विभागीय प्रक्रिया है। अभी इस पूरे मामले की जांच चल रही है।