फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एसटीएफ ने प्रयागराज व कौशांबी में की कार्रवाई, तीन अन्य जिलों में नौ और पकड़ाए
विज्ञापन
prayagraj news : टीजीटी परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्य। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)2021 परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रयागराज व कौशांबी में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। एसटीएफ ने दोनों गिरोहों के कुल नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया जिनमें से सात प्रयागराज जबकि दो कौशांबी में पकड़े गए। इनमें जिला कचहरी का एक वकील भी शामिल है। इनके खिलाफ शिवकुटी व कौशांबी के भरवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ की ओर से बताया गया कि टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गिरोह केसक्रिय होने की खबर मिली थी। इस सूचना पर शिवकुटी में महर्षि पतंजलि तिराहे केपास दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सरगना धर्मेंद्र कुमार पटेल व उसकेछह साथी शामिल थे। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कराते हैं। सरगना धर्मेंद्र से पूछताछ में पता चला कि 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का मास्टरमाइंड केएल पटेल व उत्तराखंड में तैनात एजी ऑफिस का ऑडीटर अमित वर्मा उसकेसाथी हैं।

यह दोनों ही पेपर आउट कराते हैं और शनिवार को भी उन्होंने टीजीटी परीक्षा की उत्तरकुंजी देने का वादा किया था। लेकिन उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। उधर कौशांबी में भरवारी स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गोविंद कुमार गुप्ता निवासी देवरिया व हाल पता कानपुर नगर व उसे बैठाने वाले विजयशंकर मिश्रा निवासी मेजा, हाल पता गंगोत्री नगर नैनी को गिरफ्तार किया। विजयशंकर ने बताया कि वह जिला कचहरी में वकालत करता है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर, जौनपुर व आजमगढ़ में भी कार्रवाई
टीजीटी परीक्षा केदौरान एसटीएफ ने तीन अन्य जिलों में भी कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें अंबेडकर नगर से छह, जौनपुर से दो और आजमगढ़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अंबेडकरनगर में जलालपुर थाना क्षेत्र में टीजीटी कला विषय का पर्चा लीक होने की सूचना थी। एसटीएफ ने छापा मारकर चार युवक जलालपुर, एक अकबरपुर, जबकि एक युवक बसखारी से पकड़ा। इनके फोन व व्हाट्स एप में आंसर की बरामद हुई। एसटीएफ ने बताया कि अब तक की जांच में प्रश्नपत्र के लीक होने का मामला नहीं पाया गया, लेकिन आंसर की बरामद हुई है। शनिवार को पहली पाली में कला विषय के अलावा अन्य विषय की परीक्षाएं थीं। पकड़े गए लोगों के पास से मिली आंसर की, कला विषय की प्रतीत हो रही है। उधर जौनपुर में एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व एक अभ्यर्थी को हल किए हुए 125 सवालों के उत्तर के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें