फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO-ARO Paper Leak : आरओ-एआरओ पेपर लीक में 16 आरोपियों पर चार्जशीट जल्द, जेल में हैं सभी आरोपी

Sun, 30 Jun 2024 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व में जेल भेजे गए 10 आरोपियों का रिमांड बनवाने के साथ बयान दर्ज किया जा चुका है। हाल में जेल भेजे गए छह आरोपियों का बयान दर्ज करने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद प्रकरण में प्रारंभिक चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ की विवेचना अंतिम दौर में है। हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए छह आरोपियों का बयान दर्ज करने के बाद इस प्रकरण में जल्द ही प्रारंभिक चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। बाद में गवाहों व अतिरिक्त साक्ष्यों के आधार पर पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस मामले में अब तक कुल 16 लोग आरोपी बनाए जा चुके हैं। सभी जेल में हैं। 10 को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और छह को हाल ही में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


पूर्व में जेल भेजे गए 10 आरोपियों का रिमांड बनवाने के साथ बयान दर्ज किया जा चुका है। हाल में जेल भेजे गए छह आरोपियों का बयान दर्ज करने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद प्रकरण में प्रारंभिक चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। इनमें उन सभी 16 आरोपियों के नाम हो सकते हैं जो अब तक इस मामले में आरोपी बनाए जा चुके हैं। फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी रखी जा सकती है और उनकी गिरफ्तारी व साक्ष्य एकत्र करने के बाद पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जा सकती है।

विज्ञापन

फिलहाल तीन आरोपियों की है तलाश
 

पेपर लीक प्रकरण में फिलहाल तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। इनमें पुष्कर पांडेय, कामेश्वर नाथ मौर्य व शिवानी सिंह शामिल हैं। पुष्कर मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र का करीबी है और मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती पेपर लीक प्रकरण में जेल जा चुका है। कामेश्वर नाथ मौर्य झूंसी का रहने वाला है जो कंसल्टेंसी फर्म संचालित करने में मास्टरमाइंड का पार्टनर रह चुका है। शिवानी मास्टरमाइंड के रुपयों का हिसाब-किताब देखती थी। उनकी तलाश में वाराणसी एसटीएफ को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें