फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपत राय बोले : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से विश्व में ऊंचा हुआ भारत का मस्तक

Sun, 31 Oct 2021 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : रविवार को विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बोलते चंपत राय। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। इससे सभी भारतवासियों का स्वाभिमान और सम्मान में भी वृद्धि हुई है। चंपत राय ने यह बातें सुमंगलम संस्था के नौवें स्थापना दिवस के मौके पर चांडी, नैनी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू धर्मावलंबियों के लिए वर्ष 2023 तक दर्शन हेतु मंदिर का द्वार खोल दिया जाएगा। कहा कि अतीत की जुगाली से कुछ होने वाला नहीं है। समाज को विकासोन्मुखी बनाने के लिए अच्छे लोगों का प्रयास जरूरी है। खुशी की बात है कि श्री सुमंगलम जैसी सामाजिक संस्थाएं इस दिशा में प्रयासरत हैं।

यह संस्था शोषित, पीड़ित व अनाथ लोगों को उनकी जड़ों से जोड़कर निरंतर साक्षरता , स्वावलंबन व स्वाभिमान का पाठ पढ़ा रही है। समाज में स्वाभिमान के बीज बोना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में सूबे के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि अच्छे कार्य के संकल्प का परिणाम सदैव सुखद होता है। शिक्षा और संस्कार को सत्य एवं धर्म प्रधान होना चाहिए। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव एवं नागेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधाकांत ओझा और संचालन अजीत बहादुर ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह,   अरविंद, डॉ. पीयूष, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. आनंद शंकर सिंह, डॉ. उर्मिला, मनोज श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, नरेंद्र श्रीवास्तव, सतीश शुक्ला, संजीव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें