फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह साल से चक्रवानपुर की सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी

Mon, 09 Mar 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के चक्रवानपुर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2014 में बनी यह सड़क मुख्य मार्ग से बृजेश सिंह के घर तक जाती है, लेकिन पिछले छह वर्षों से इसकी हालत खराब है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। बाइक सवार गड्ढों से बचने के प्रयास में अक्सर सड़क के नीचे उतर जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खराब सड़क के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामान्य यातायात पर भी असर पड़ रहा है।
बरसात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ भर जाने से पैदल चलना जोखिमभरा हो जाता है और किसानों को खेतों तक खाद-बीज पहुंचाने में दिक्कत होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। गांव के संदीप सिंह, बृजेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज सिंह और शिवकुमार प्रजापति ने उच्च अधिकारियों से सड़क के जल्द मरम्मतीकरण की मांग की है। इस संबंध में जेई सत्यवीर सिंह ने बताया कि जांच कराकर सड़क को योजना में शामिल करते हुए मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें