फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वन विभाग के लगाए गए पौधे सूखे

Mon, 09 Mar 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर संपर्क मार्ग पर वन विभाग का पौधा सूखा पड़ा सीमेंटेड जाली टूटी पड़ी। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
क्षेत्र के दोनैया–दादूपुर संपर्क मार्ग को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से सड़क किनारे लगाए गए कई पौधे सूख गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में सड़क किनारे बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए थे, लेकिन देखभाल के अभाव में कुछ पौधे सूख गए हैं। कई स्थानों पर पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है वन विभाग से सूख चुके पौधों की जगह दोबारा पौधारोपण कराने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की मांग की है।
वन दरोगा अखिलेश कुमार रावत ने बताया कि जहां पौधे सूख गए हैं वहां दोबारा लगाए जाएंगे। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सीमेंट की जाली और ट्री गार्ड लगाए गए हैं, जिससे लावारिस पशुओं से उनका बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें