फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने ललित वर्मा हत्याकांड का किया खुलासा, चचेरे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि ललित की अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। तीन फरवरी 2016 को सिविल लाइंस में में नवाब युसुफ रोड स्थित बीएसएनल ऑफिस के पीछे सराफा का काम करने वाले ललित वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
prayagraj news : ललित वर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने तीन साल पहले सिविल लाइंस में हुए चर्चित ललित वर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में मृतक के चचेरे भाइयों संतोष व विक्रम सोनी के अलावा उनके दोस्त बृजेश पाल को गिरफ्तार किया गया है। खुलासे के मुताबिक, संपत्ति के विवाद और अवैध संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि ललित की अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। तीन फरवरी 2016 को सिविल लाइंस में में नवाब युसुफ रोड स्थित बीएसएनल ऑफिस के पीछे सराफा का काम करने वाले ललित वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर 3 सितंबर 2019 को सीबीआई ने लखनऊ में विशेष अपराध शाखा में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

विज्ञापन

arrest - फोटो : istock
तफ्तीश के दौरान पता चला कि हत्या में गलत लोगों को नामजद किया गया और जिन लोगों ने प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया, वह घटनास्थल पर थे ही नहीं। जिसके बाद पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग की मदद से वास्तविक गवाहों के बयान लेते हुए हत्या का खुलासा कर दिया गया। 

प्रवक्ता ने बताया कि संतोष कुमार सोनी और बृजेश से पूछताछ के बाद बृजेश के दोस्त राहुल के कौशांबी स्थित घर से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए संतोष और विक्रम सगे भाई हैं। दोनों के परिवारों के बीच संपत्ति का विवाद था। साथ ही ललित के संतोष की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसी के चलते संतोष और विक्रम ने बृजेश के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें