Prayagraj News : लखनऊ में असददुद्दीन ओवैसी के समक्ष एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण करतीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन।
- फोटो : prayagraj
अतीक के ऊपर टेढ़ी हो गई है योगी सरकार की नजर
पत्नी को एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कराने वाले पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के ऊपर योगी सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। पिछले एक वर्ष से उसके खिलाफ आपरेशन नेस्तनाबूद के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। करेली, कसारी मसारी, चकिया, सिविल लाइंस, नवाब युसुफ रोड, हाईकोर्ट रोड, लूकरगंज सहित शहर के कई पॉश इलाकों में मौजूद उसकी संपत्तियों के अलावा चकिया स्थित उसके और उसके भाइयों और करीबियों सहित रिश्तेदारों के मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ध्वस्त कर चुका है। अभी कई संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। अतीक और उसके करीबियों के खेतिहर भूमि और प्लाट को भी सरकार ने कब्जे में ले लिया है।