किशोर का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी पुलिस
घटना की जानकारी परिजनों ने शंकरगढ़ पुलिस को दी। देर रात तक व्यापारी थाने में डंटे रहे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर नंबर को सर्विलेंस में लगा दिया। जानकारी होने पर डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी तथा एसीपी बारा संतोष सिंह,थाना बारा व थाना लालापुर पुलिस टीम शंकरगढ़ थाने पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत करके थानाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली।
शुभ केसरवानी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
किशोर की तलाश में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई। रविवार को सुबह उसकी लाश चित्रकूट के थाना बरगढ़ क्षेत्र के अरवारी मोड़ के जंगल में मिली। जानकारी पर शंकरगढ़ पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृत छात्र का हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था तथा सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया, जिससे सर व कान में गंभीर चोट लगी।