बीटीसी बैच 2013(सेवारत/ मृतक),14,15, डीएलएड प्रशिक्षण 2017 एवं डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर (अवशेष/ अनुत्तीर्ण)बैक पेपर, डीएलएड प्रशिक्षण 2019 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच संपन्न होंगी।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के मुताबिक उपरोक्त परीक्षाओं के आवेदन पत्र 10 सितंबर से 17 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में अपने जरूर भर लें। अंतिम तिथि के उपरांत अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। फार्म सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफ लाइन मोड में कोई फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभी निजी प्रशिक्षण संस्थानों को भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों को संबंधित जनपद के प्राचार्य डायट द्वारा वेबसाइट के माध्यम से डायट की लॉगिन पर जाकर (11 सितंबर से 18 सितंबर तक) प्रमाणित करते हुए स्वीकृति प्रदान करने के उपरांत ही मान्य होगा। प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अस्वीकार किए गए आवेदन पत्र किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होंगे।