फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 महिला पुलिस समेत 200 लोगों के सैंपल के बाद हो सकी देश की प्रथम महिला सविता कोविंद के लिए ए निगेटिव ब्लड की व्यवस्था

Fri, 10 Sep 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीवीआईपी के आगमने के मद्देनजर ब्लड बैंक में उनके ब्लड ग्रुप से संबंधित ब्लड रिजर्व में रखना होता है। इस प्रोटोकॉल के तहत सविता कोविंद के ब्लड ग्रुप से संबंधित ब्लड की व्यवस्था की जानी थी।
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद-सविता कोविंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी और देश की प्रथम महिला नागरिग सविता कोविंद के ब्लड ग्रुप की व्यवस्था करने में प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए। बृहस्पतिवार को 150 महिला सिपाहियों का ब्लड सैंपल लेकर जांच किया गया लेकिन सविता कोविंद के ब्लड ग्रुप का ब्लड नहीं मिल सका। इससे स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई थी। शुक्रवार को 50 सामान्य नागरिकों के ब्लड का सैंपल लिया गया जिसमें सविता कोविंद के ब्लड ग्रुप ए निगेटिव ब्लड की व्यवस्था हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीवीआईपी के आगमने के मद्देनजर ब्लड बैंक में उनके ब्लड ग्रुप से संबंधित ब्लड रिजर्व में रखना होता है। इस प्रोटोकॉल के तहत सविता कोविंद के ब्लड ग्रुप से संबंधित ब्लड की व्यवस्था की जानी थी। बृहस्पतिवार को जिले की 150 महिला सिपाहियों का सैंपल लिया गया, लेकिन किसी का भी रक्त सविता कोविंड के ब्लड ग्रुप से मैच नहीं कर रहा था। शुक्रवार को 50 आम नागरिकों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिसके बाद ब्लड की व्यवस्था कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें