फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी आत्महत्या मामला : भाई ने वीडियो वायरल कर लगाया गंभीर आरोप, थूंक कर चटवाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Mon, 04 Mar 2024 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर में व्यापारी के आत्महत्या करने के मामले में वायरल हो रहे एक वीडियो से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के भाई ने एक वीडियो वायरल कर कहा कि सूदखोरों ने विद्याकांत यादव को समझौतै के नाम पर बुलाकर मारा पीटा। इसके बाद चप्पल पर थूंककर चटवाया। इसकी तहरीर लेकर जब विद्याकांत थाने पहुंचा तो उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इससे वह आहत हो गया।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक विद्याकांत के चाचा के लड़के श्याम यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर घूरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाई के अनुसार सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर विद्याकांत ने घूरपुर पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि 28 फरवरी को पुलिस ने घूरपुर थाने में पंचायत कर विद्याकांत पर दबाव बनाकर शिकायत वापस करवा दिया। फिर भी आरोपी बाज नहीं आए।

विज्ञापन








रविवार को आरोपियों ने विद्याकांत को पकड़ कर थूंक कर चटवाया और उसका वीडियो बना लिया। उसी दिन विद्याकांत ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इससे आहत होकर विद्याकांत ने थाने से घर लौट कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

सूदखोरों की प्रताड़ने से आहत होकर दी जान


घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार निवासी एक मिठाई कारोबारी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार कारोबारी ने सूदखोरों की प्रताड़ना से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। पिता ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत थाने में की है।

इरादतगंज बाजार निवासी विद्याकांत यादव (25) पुत्र सोहनलाल यादव की बाजार में मिठाई की दुकान है। रविवार को सायं विद्याकांत ने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विद्याकांत की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

10 रुपये सैकड़े की दर से लिया था कर्ज

मां गुड्डी देवी और पिता सोहनलाल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी कल्पना ने तो अपना सुध-बुध ही खो दिया। विद्याकांत तीन बहनों में अकेला था। जिसने भी सुना विद्याकांत की नेक नियती की चर्चा करते शोकमग्न हो गया। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता सोहनलाल ने बताया कि विद्याकांत ने कारोबार के लिए दो लोगों से दस रुपए सैकड़े की दर पर कर्ज लिया था। आरोपी कर्ज वसूली को लेकर उसको प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सोहनलाल ने दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने नामजद शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें