भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाया पुलिस पर आरोप
मृतक विद्याकांत के चाचा के लड़के श्याम यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर घूरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाई के अनुसार सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर विद्याकांत ने घूरपुर पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि 28 फरवरी को पुलिस ने घूरपुर थाने में पंचायत कर विद्याकांत पर दबाव बनाकर शिकायत वापस करवा दिया। फिर भी आरोपी बाज नहीं आए।
रविवार को आरोपियों ने विद्याकांत को पकड़ कर थूंक कर चटवाया और उसका वीडियो बना लिया। उसी दिन विद्याकांत ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इससे आहत होकर विद्याकांत ने थाने से घर लौट कर आत्महत्या कर ली।