फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने की गांधी और नेहरू की प्रतिमा की सफाई

Fri, 10 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा के स्वच्छता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई की गई। इस दौरान चौराहों पर पार्टी नेताओं झाड़ू भी लगाई। इस दौरान भाजपाइयों ने जहां एक ओर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा साफ की तो वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को भी चमका दिया। बालसन चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से भी धूल हटाई गई। मूर्तियों की सफाई के साथ ही शहर के कई चौराहों पर भाजपा नेताओं ने झाड़ू भी लगाई।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम बालसन चौराहे पर हुआ। यहां सांसद श्यामा चरण गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, नरेंद्र देव पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. एलएस ओझा,  नि:शेष दुबे, विजय मिश्र, मनोज कुशवाहा, रजनीश उपाध्याय, शशांक त्रिपाठी, विभूति नारायण सिंह, रमेश पांडेय, विभव नाथ भारती आदि ने नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान के तहत नैनी में भाजपा नेता सुबोध सिंह, शहर उत्तरी के कई इलाकों में भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शनु भट्ट आदि के नेतृत्व में भी सफाई अभियान चला। नमामि गंगे की तरफ से संगम पर महावीर मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भाजपा नेता योगेश शुक्ला की अगुवाई में शहर दक्षिण में  स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पदयात्रा भी निकाली गई। पद यात्रा में लोगों से 13 जून को परेड ग्राउंड में मोदी की रैली में आने की अपील की गई।

परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की 13 जून को आयोजित रैली के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सह प्रभारी सुनील ओझा, लक्ष्मण आचार्य, रत्नाकर, धर्मेंद्र सिंह आदि ने कार्यसमिति एवं रैली की तैयारी से जुड़े प्रमुखों से तैयारियों के बारे में पूछा। इस आयोजन में कोई कमी न रह जाए इसके लिए नेताओं को उचित दिशा निर्देश भी दिए गए। 
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की रैली प्रदेश में सपा एवं बसपा को नेस्तनाबूद करने का काम करेगी। रैली में लोगों के बैठने एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था अच्छी रहे इसका  विशेष इंतजाम किया जाए। बैठक में प्रभा शंकर पांडेय, नरेंद्र देव पांडेय, मोहितोश सिंह, शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र मिश्र, बब्बू राम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

भाजपा की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय कार्यालय से एक जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा के नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के मुताबिक दो पहिया वाहन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें